1. बेताल गुफा
हिमाचल प्रदेश के मण्डी जिले की सुन्दरनगर तहसील में यह गुफा है | माना जाता है कि यह गुफा व्यक्तियों की मनोकामना पूरी करती है | इस बेताल गुफा की लम्बाई 40-50 मी और ऊँचाई महज 15 फीट है | यह गुफा दो तरफ से खुलती है, जिसका एक मुख थोड़ा चौड़ा और दूसरा मुख कम व्यास वाला है | बेताल गुफा र
के भीतर 30-40 ऐसी मूतियॉं हैं जिन पर ईश्वर के चित्र अंकित हैं | लेकिन इस गुफा का महत्व अभी भी बरकरार है|
2. पाताल भुवनेश्वर गुफा
उत्तराखंड के कुमाऊँ मण्डल में पाताल भुवनेश्वर गुफा गंगोलीहाट कस्बे में बसी है | स्कन्द पुराण के अनुसार, यह गुफा भगवान शिव का निवास है और समस्त देवी-देवता इस गुफा में आकर भगवान शिव की पूजा करते हैं | गुफा के आठ से दस फीट अन्दर जाने पर गुफा की दीवारों पर शेषनाग सहित विभिन्न देवी-देवताओं की आकृति बनी नजर आती है | मान्यता है कि पाण्डवों ने इस गुफा के पास तपस्या की थी |
3. जोगेश्वर की गुफा
जोगेश्वर की गुफा 1500 वर्ष पुरानी है | इसका निर्माण काल 7वीं - 8वीं शती ई़ ( उत्तर गुप्तकाल ) है | गुफा का अधिकांश भाग भुगर्भ में बना है | इसका पत्थर भुरभुरा है और इसी कारण अनेक मूतियाँ और गुहास्तम्भ आदि समय के प्रवाह में नष्ट-भ्रष्ट हो गए हैं | जोगेश्वर की गुफा में जलनियॉत का सुन्दर प्रबन्ध किया गया है |
4. जोगीमारा गुफा
छतीसगढ़ और मध्य प्रदेश भारत का सबसे घने जंगलों और नदियों वाला प्रदेश है | यह प्राचीन काल में दण्डकारण्य क्षेत्र का हिस्सा था |यहाँ भयानक जंगल, वन्यजीव, आदिवासी और प्रकृतिक सुन्दरता तो देखने को मिलेगी ही, साथ ही प्राचीन मानव सभ्यता के अवशेष भी मिलेंगे | एक प्राचीन मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने भाई लक्ष्मण और पत्नी सीता के साथ यहाँ वनवास काल में विवास किया था | यहीं पर राम को तापस वेश के कारण जोगीमारा, सीता के नाम पर सीता बेंगरा एवं लक्ष्मण के नाम पर लक्ष्मण गुफा भी स्थित है |
5. क्रूबेरा गुफा या वोरोन्या गुफा
दुनिया की अब तक की सबसे गहरी गुफा को क्रूबेरा गुफा या वोरोन्या गुफा के नाम से जाना जाता है, जो कि जॉजजिया में कृष्ण सागर के दक्षिण - पुर्वी तट पर स्थित है | इसकी कुल लम्बाई 2197 मी है, जो कि एफिल टॉवर की लम्बाई 324 मी से भी लगभग 5 गुना ज्यादा है | क्रूबेरा गुफा की खोज वर्ष 1960 में हुई थी | धरती के अन्दर तक जाते हुए इसमें कई शाखाएँ नजर आती हैं | वोरोन्या गुफा में अन्दर जाने लायक मौसम वर्ष में सीर्फ 4 महीनें ही होता है | वोरोन्या गुफा का मतलब है, कौओं कि गुफा |
6. अल्तामिरा की गुफा
अल्तामिरा की गुफा स्पेन में स्थित है | यह ऊपरी पुरातन गुफा है, जिसमें पुरूषों के हाथों और जंगली जानवरों के चित्र बनाए गए हैं | जब वर्ष 1880 में इस शोध को सामने रखा गया, तो विशेषज्ञों के द्वारा एक लम्बी बहस चलाई गई कि पूर्व मनुष्य कला में इस तरह का काम नहीं कर सकतें | अन्त में, जब वर्ष 1902 में पेण्टिगं की प्रामाणिकता साबित हुई, तो लोगों की पुर्व मनुष्य के प्रति धारणा बदल गई | ये गुफा 300 मा लम्बी है | स्पेन में स्थित अल्तामीरा की गुफा के भित्ति चित्र विश्व की प्रागैतिहासिक कला के प्राचीनतम उदाहरण है |
7. ग्लोवर्म केव
यह गुफा न्यूजीलैण्ड में है | ग्लोवर्म दुनिया की सबसे खूबसूरत गुफाओं में से एक है | हमेशा से यह दुनिया भर के पर्यटकों के लिए आकर्षण का केन्द्र रही है | गुफा के अन्दर ऐसा लगता है |
मानो आसमान में चमकते लाखों तारे इस गुफा में समा गए हो | दरअसल जुगनू जैसे दिखने वाले ग्लोवर्म नामक कीट अपनी चमक से इस गुफा में रोशनी फैलाने का काम करते हैं | इस गुफा में असंख्य ग्लोवर्म हैं | इन्हें संरछित रखने के लिए वैग्यनिक और न्यूज़ीलैण्ड की तरह - तरह के उपाय कर रही है | गुफा में अण्डरग्रोउण्ड नदी भी बहती है, जो यहाँ की सुन्दरता को भव्यता प्रदान करती है |
8. द ग्रेट ब्लू होल
इसका छोटा सा नमूना ऊपर है |
बेलीज से लगभग 96 किमी दूरी पर समुद्र के बीच लाइटहाउस नामक पत्थरों के द्वीप है, यहीं पर दुनिया की सबसे बड़ी गुफा में बनी झील है और यह आज पूरी तरह से पानी से भरी हुई है, इसलिए इसे ब्लू होल के नाम से विश्व भर में जाना जाता है |
इसका आकार गोलाकार होना के साथ - साथ इसकी चौड़ाई 407 फीट ( 123 मी ) और 1043 फीट ( 318 मी ) गहरी है | द ग्रेट ब्लू होल को राष्ट्रीय स्मारक के रूप में शामिलकिया गया है, यह गुफा ज़मीन से 150 फीट तक पूरी तरह से चुने से बनी हुई है |
9. आइसरिसेनवेल्ट केव
आइसरिसेनवेल्ट केव, बर्फीली गुफाओं में विश्वभर में सबसे ऊपरी पायदान पर है | यह गुफा आॉस्टि्या वर्फिन में है | सफेद बर्फ की चादर से ढकी गुफा को देखकर ऐसा लगता है मानो स्वर्ग की सुन्दरता जमीन पर उतर आई है | 42 किमी लम्बी इस गुफा की सुन्दरता को देखने के लिए हर वर्ष दो लाख से ज्यादा पर्यटक यहाँ आते हैं | हालाँकि यह गुफा हमेशा बर्फ से ढकी हुई होती है, लेकिन पर्यटकों के लिए यहाँ आने का सबसे उचित समय मई से अक्टूबर तक के बीच का माना जाता है |
10. प्यूटरे प्रिंसेसा
उस गुफा को यूनेस्को ने वल्र्ड हेरिटेज साइट्स में शामिल किया गया है | गुफा के अन्दर बहते झरने व नदी इसकी सुन्दरता को बढ़ाने का काम करते हैं | 300 मी लम्बी यह गुफा फिलिपीन्स के पलवाना में स्थित है | इसके भीतर बहती प्यूटरे प्रिंसेसा नामक नदी को प्रकृति के 7 नए आश्चर्य में भी शामिल किया गया है |